उत्तराखंड

उत्तराखंड रोडवेज में कल से हड़ताल, 70 प्रतिशत बसों के संचालन पर पड़ सकता है असर

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों ने तीन माह के लंबित वेतन के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक रीना जोशी की अध्यक्षता में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से प्रदेशभर में कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे और बसों का संचालन ठप रखने की घोषणा की गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

परिवहन निगम में लंबी दूरी और मैदानी मार्गों समेत करीब 70 प्रतिशत बसों का संचालन यूनियन के सदस्य करते हैं। ऐसे में हड़ताल का सबसे अधिक असर लंबी दूरी के मार्गों पर पड़ने की आशंका है। बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

दीपावली के त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों का चक्का जाम परिवहन निगम की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं, दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते निगम पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से निगम की आर्थिक स्थिति और बस संचालन पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!