Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

देहरादून पुलिस की कमान में बदलाव, 10 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी, चौकी इंचार्ज भी बदले

Listen to this article

देहरादून

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण किए गए हैं। दिनांक 18 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत कुल 10 उप निरीक्षकों को उनके वर्तमान तैनाती स्थान से अन्य थानों/शाखाओं में स्थानान्तरित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार—
• उ0नि0 कुलदीप शाह को व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
• उ0नि0 प्रमोद शाह को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर स्थानान्तरित किया गया है।
• उ0नि0 आशीष कुमार को चौकी प्रभारी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी आईएसबीटी बनाया गया है।
• उ0नि0 जयवीर सिंह को थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग नियुक्त किया गया है।
• उ0नि0 संजय रावत को चौकी प्रभारी बालावाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार भेजा गया है।
• उ0नि0 सुनील नेगी को कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बालावाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• उ0नि0 राजीव धारीवाल को चौकी प्रभारी मयूर विहार से थाना सहसपुर स्थानान्तरित किया गया है।
• उ0नि0 विजय थपलियाल को थाना सहसपुर से थाना डोईवाला भेजा गया है।
• उ0नि0 मुकेश नेगी को रिजर्व पुलिस लाइन से थाना बसंत विहार तैनात किया गया है।
• उ0उ0नि0 मदन बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।

एसएसपी देहरादून द्वारा किए गए इन स्थानान्तरणों को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संतुलित एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!