Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेहरादूनराजनीति
Trending

वैभव रावत ने दिखाया संगठन कौशल,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में कुलदीप पंत के स्वागत में उमड़ा युवा मोर्चा

Listen to this article

देहरादून

भाजपा महानगर युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में कुलदीप पंत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष वैभव रावत व उनके सहयोगी रमन, दीक्षांत नेगी, व अर्पित चौहान द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के प्रति युवाओं का उत्साह और समर्पण साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कुलदीप पंत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवा शक्ति भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

वैभव रावत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठन की रीढ़ बनकर कार्य करेगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि कुलदीप पंत के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और आगामी चुनावों व संगठनात्मक कार्यक्रमों में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता से भरा रहा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!