UttarakhandRainAlert : सावधान , उत्तराखंड के इन चार जिलों में होगी जमकर बारिश :- उत्तराखंड में इन दिनों का मौसम का मिजाज ख़राब है। मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 30 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कई स्थानों में बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
इसके अलावा 3300 मीटर से ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम ख़राब रहेगा।
अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश से होगी। हालांकि 1 अप्रैल को राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। बाद में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।



