Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

डालनवाला पुलिस की फुर्ती का कमाल, एक दिन में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा

Listen to this article

देहरादून

*डालनवाला पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर दो अभियोगों में किया स्कूटी व मोबाइल फोन चोरी का खुलासा, 01 शातिर चोर के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी व मोबाइल फोन किया बरामद*

*घटना का विवरण*-
(1) दिनांक 17.06.2026 को वादिनी श्रीमती रश्मि भट्ट पत्नी श्री अनिल भट्ट निवासी E-117, साकेत कॉलोनी अजबपुरकलॉ देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर ने दिनाँक 17.06.2026 को समय प्रातः 06.00 से 06.20 बजे के मध्य वादिनी की स्कूटी संख्या UK07BN-3058 रंग ग्रे को ज्ञानन्दा स्कूल सुभाष रोड निकट गुरु नानक वैडिंग प्वाइन्ट के पास देहरादून से चोरी कर ले गया है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 95/2026 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
(2) दिनांक 17.06.2026 को वादी श्री महिपाल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी 1 म्युनिसिपल रोड आराघर, डालनवाला देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाँक 17.06.2026 को समय 16.30 बजे उनका मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी सिल्वर रंग को ज्ञानन्दा स्कूल सुभाष रोड के ऑफिस से चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 96/2026 धारा- 305(A) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

स्कूटी व मोबाइल फोन चोरी के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनाला द्वारा कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी।

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही*
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, पूर्व में वाहन चोरी व अन्य चोरी के मामलों में प्रकाश में आये चोरों का सत्यापन कर उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी । पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये पुराने चोरों का सत्यापन करते हुये घटना के आसपास लगे करीब 22 CCTV कैमरो को चैक करते हुये संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त किये गये। चोरी हुई स्कूटी व मोबाइल फोन की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किये गये । दिनांक 18.06.2026 को पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान ही मोहिनी रोड तिराहा से लगभग 150 मीटर आगे मोहिनी रोड पर चौड़े स्थान के पास से अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र श्री अनूप बहुखण्डी निवासी 53 गुरुद्धारा रोड करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष को चोरी की उक्त स्कूटी संख्या UK07BN-3058 रंग ग्रे एवं चोरी किये गये मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी सिल्वर रंग के साथ गिरफ्तार किया गया, जोकि नशे का आदी है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी उपरोक्त को आज दिनांक 18.06.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है । कोतवाली डालनवाला पुलिस द्वारा डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी व मोबाइल फोन चोरी के दो अभियोगों का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करने पर वादी गण एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
————————————
*प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र श्री अनूप बहुखण्डी निवासी 53 गुरुद्धारा रोड करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष*

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*
————————————
(1) स्कूटी संख्या UK07BN-3058 रंग ग्रे (सम्बन्धित मु0अ0सं0- 95/2026)
(2) मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी रंग सिल्वर (सम्बन्धित मु0अ0सं0- 96/2026)

*अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी का आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*पुलिस टीम*
————————————
1- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
2- उ0नि0 मनोज सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
3- का0 917 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
4- का0 883 आदित्य राठी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
5- का0 229 रोहित भण्डारी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
6- का0 1289 प्रेम सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
7- का0 517 विनय कुमार, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!