उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति, टैक्सी चालकों को फायदा, नई पार्किंग दरें जल्द होगी लागू

Listen to this article

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एयरपोर्ट पर नए वाहन पार्किंग शुल्क तय कर दिए हैं और इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नई दरें लागू होंगी, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पार्किंग शुल्क में बड़ा बदलाव

नए प्रस्तावित शुल्क के अनुसार अब अलग-अलग समय अवधि के लिए दरें निर्धारित की गई हैं—

दोपहिया वाहन

0-30 मिनट: ₹15

30-60 मिनट: ₹20

60-120 मिनट: ₹30

निजी कार

0-30 मिनट: ₹40

30-60 मिनट: ₹60

60-120 मिनट: ₹80

एएआई लाइसेंस प्राप्त कॉमर्शियल कार

0-30 मिनट: ₹40

30-60 मिनट: ₹30

60-120 मिनट: ₹55

नॉन-एएआई कॉमर्शियल कार

तीनों अवधि के लिए: ₹80-80-80

टेम्पो ट्रैवलर/मिनी बस

₹180, ₹120 और ₹240

बस/ट्रक

₹300, ₹200 और ₹400

लेन पिकअप शुल्क में बड़ी राहत

सबसे बड़ा बदलाव नॉन-एएआई लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल वाहनों के लिए किया गया है। पहले लेन पिकअप पर ₹345 तक का शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब घटाकर ₹80 कर दिया गया है। इससे टैक्सी चालकों और अन्य व्यावसायिक वाहन संचालकों को सीधा लाभ मिलेगा।

एंट्री प्रक्रिया होगी आसान

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी के अनुसार अब एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए एंट्री टोकन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। टोल बूथ को पार्किंग क्षेत्र के बाहर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या कम होगी।

हाईटेक बनेगा एयरपोर्ट

सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम लगाया जाएगा। इस तकनीक से वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन होगी, जिससे एंट्री और एग्जिट प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!