उत्तराखंड

देहरादून में गर्मी का कहर, पारा 40 डिग्री पार; लू को लेकर अलर्ट जारी

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को मोहकमपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं पंतनगर में भी पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना जताते हुए लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और नई टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक देहरादून में गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि 24 और 25 मई को फिर से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भीषण गर्मी को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीट वेव से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!