उत्तराखंडदेहरादून

ड्रेस कोड विवाद के बीच दून में लेंसकार्ट शोरूम पर हंगामा, दो दिन में माफीनामा की चेतावनी

Listen to this article

देहरादून। ड्रेस कोड विवाद के बीच सोमवार को दून में भी हंगामा देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ता Lenskart के शोरूम में पहुंचे और कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाकर हाथों में कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने दो दिन के भीतर कंपनी मालिक से माफीनामा भेजने की चेतावनी दी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता चकराता रोड और एक मॉल स्थित शोरूम में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कंपनी ने आदेश जारी किया है कि कर्मचारी माथे पर तिलक और हाथ में कलावा नहीं बांधेंगे। उन्होंने इस आदेश की निंदा करते हुए कंपनी के मालिकों से दो दिन के भीतर माफीनामा भेजने की मांग की।

ऐसा नहीं होने पर बजरंग दल की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि दून के सभी शोरूम में हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाकर उनके हाथ में कलावा बांधा गया और सभी कर्मचारी इसके पक्ष में थे।

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसे पुराना आदेश बताया है और इस पर माफी भी मांगी है। वहीं विरोध प्रदर्शन और हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद Sanjay Singh ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे री-ट्वीट किया और गुंडागर्दी करार दिया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!