Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

HarishRawat : प्रदेश में बिजली और पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में पूर्व CM का मौन व्रत 

Electricity rates haven't even gone up yet, but people are already worried.

Listen to this article

HarishRawat :  प्रदेश में बिजली और पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में पूर्व CM का मौन व्रत एल :-  पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मेरा सांकेतिक मौन व्रत लाखों उपभोक्ताओं को समर्पित है, जो बिजली व पानी की बढ़ने वाली दरों से अभी से ही झुलसने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रस्तावित बिजली व पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में मौन व्रत रखा।

उन्होंने कहा, महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। वहीं, सरकार बिजली व पानी की दरें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने एलान किया कि मौन उपवास के बाद अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा। हरीश रावत ने कहा, नवरात्र के अवसर पर मेरा सांकेतिक मौन व्रत लाखों उपभोक्ताओं को समर्पित है, जो बिजली व पानी की बढ़ने वाली दरों से अभी से ही झुलसने लगे हैं।

अभी बिजली की दरें बढ़ी भी नहीं हैं लेकिन लोग पहले से ही परेशान हैं। उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कुछ ऐसा रास्ता निकालो कि लोगों पर आर्थिक बोझ कम हो।

संयोग है कि आज इस उपवास के साथ मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, जिससे कुछ पीछे की ओर देखकर आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं। लेकिन मैं विवाह समारोह में रहूंगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!