Breakingदिल्लीदेश-विदेशराजनीति
Trending

TaxRulesChanges : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर?

The new Income Tax Act will be implemented by removing the old system.

Listen to this article

TaxRulesChanges :  1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर? ;-  1 अप्रैल 2026 से टैक्स के नियमों में बदलाव लागू हो सकते हैं. जिनमें सैलरी, कंपनी से मिलने वाले घर, गाड़ी और अलाउंस पर टैक्स का तरीका बदलेगा. जानें कितना पड़ेगा असर.सरकार 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है।

पुराना सिस्टम हटाकर नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा. जिससे नौकरीपेशा लोगों की सैलरी और कंपनी से मिलने वाले फायदों पर टैक्स कैसे लगेगा. ड्राफ्ट रूल्स में सैलरी, घर, गाड़ी और दूसरे अलाउंस की वैल्यू तय करने का फिक्स फॉर्मूला रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक , नियमों की संख्या 511 से घटाकर 333 की जाएगी. अब कंपनी से मिलने वाले फायदों जैसे घर, कार, फ्री मील और एजुकेशन अलाउंस को एक फिक्स्ड वैल्यू के हिसाब से टैक्स में शामिल किया जाएगा।

कंपनी से मिलने वाले घर का टैक्स अब शहर की आबादी के हिसाब से लगेगा. 40 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में सैलरी का 10%, 15 से 40 लाख की आबादी वाले शहर में 7.5%, और छोटे शहर या एरिया में 5% टैक्स लगेगा. पहले ये रेट 15% तक थी. यानी अब लोग कम टैक्स देंगे और फायदा सीधा उनकी जेब में आएगा।

कंपनी की गाड़ी और ड्राइवर की सुविधा पर भी बदलाव किया गया है. 1.6 लीटर तक की गाड़ी पर 5 हजार रुपये प्रति माह, 1.6 लीटर से ज्यादा इंजन वाली गाड़ी पर 7 हजार रुपये टैक्स लगेगा. ड्राइवर की सुविधा पर 3 हजार रुपये टैक्स होंगे. पहले यह रेट काफी कम थी।

ऑफिस मील और गिफ्ट्स पर मिलने वाली छूट भी बढ़ाई गई है. अब हर मील के लिए 200 रुपये तक का खाना टैक्स-फ्री रहेगा पहले सिर्फ 50 रुपये थे. गिफ्ट्स और वाउचर की लिमिट भी बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है. इससे कर्मचारियों को छुट्टियों या ऑफिस में मिलने वाले छोटे-छोटे इनाम पर टैक्स की चिंता नहीं होगी।

बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल अलाउंस में भी बढ़ोतरी की गई है. एजुकेशन अलाउंस अब 3 हजार रुपये प्रति बच्चा प्रति माह होगा हॉस्टल अलाउंस 9 हजार रुपये प्रति माह तक टैक्स-फ्री रहेगा. इससे माता-पिता की जेब पर भी बोझ कम होगा और बच्चों की पढ़ाई में आसानी आएगी।

इंटरेस्ट फ्री लोन और किराए के मकान पर भी बदलाव किए गए हैं. इलाज या जरूरत के लिए 2 लाख रुपये तक का इंटरेस्ट फ्री लोन टैक्स-फ्री रहेगा. किराए के मकान में रहने वाले लोगों को मकान मालिक के साथ अपना रिलेशन बताना होगा. लेकिन सालाना किराया कम से कम एक लाख रुपये होना जरूरी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!