Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादूनहरिद्वार
Trending

एसएसपी नवनीत भुल्लर का एक्शन मोड, कोतवालों और एसएसआई में बड़ा बदलाव

देहरादून से तबादला होकर हरिद्वार जाने वाले इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी को मिली कोतवाली की जिम्मेदारी

Listen to this article

हरिद्वार एसएसपी नवनीत भुल्लर ने जनपद में 7 थाना—कोतवाली के प्रभारी बदले है। जिनमें 5 कोतवालों की कोतवाली बदली है तो एक देहरादून से आए इंस्पेक्टर को कोतवाल बनाया है। इन्हीं के साथ तीन एसएसआई भी बदले, जबकि एक थानाध्यक्ष के साथ एक एसएसआई को पुलिस कार्यालय अटैच किया है। हालांकि अभी तबादलों की शुरूआत की गई है, अभी कांवड़ यात्रा से पूर्व कई कोतवाल और चौकी प्रभारियों के साथ दारोगाओं के तबादले होंगे। जिनपर मंथन शुरू हो चुका है।

इनके बदले कार्यक्षेत्र और कोतवाली —
1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर
2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर
3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर
4. ⁠ निरीक्षक विजय सिंह-कोतवाली बहादराबाद से थानाध्यक्ष झबरेडा
5. निरीक्षक अमरजीत कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद
6. ⁠ उपनिरीक्षक सुखपाल मान-पुलिस लाइन से SSI मंगलौर
7. निरीक्षक भगवान सिंह मेहर-थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर
8. ⁠उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा-SSI भगवानपुर से थानाध्यक्ष बुग्गावाला
9. ⁠उपनिरीक्षक मनोज गैरोला- SSI मंगलौर से SSI बहादराबाद
10. ⁠उपनिरीक्षक अजय शाह- थानाध्यक्ष झबरेडा से पुलिस कार्यालय
11. ⁠उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट- SSI बहादराबाद से पुलिस कार्यालय

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!