सेलाकुई में ओमनी वैन चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में हुई मारुति ओमिनी वैन चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई, जो देहरादून पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान है।
पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 को प्रमोद कुमार तिवारी निवासी थानो ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फैक्ट्री के बाहर खड़ी मारुति ओमिनी वैन संख्या UK07-AU-0377 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले में थाना सेलाकुई पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने धूलकोट तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की गई ओमिनी वैन सहित आरोपी मोनू उर्फ राहुल राणा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू उर्फ राहुल राणा निवासी पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी किशनपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
बरामदगी:
चोरी की गई मारुति ओमिनी वैन संख्या UK07-AU-0377
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक सुमेर सिंह
अपर उपनिरीक्षक मनोज सिंह
कांस्टेबल फरमान अली
कांस्टेबल सोहन
कांस्टेबल जितेंद्र (एसओजी)



