उत्तराखंड

हर्रावाला में RTO इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, लोगों ने शटर बंद कर दो घंटे बनाया बंधक

Listen to this article

देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र में सोमवार को परिवहन विभाग के एक इंस्पेक्टर पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हर महीने रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब स्थानीय लोगों ने कथित वसूली के दौरान इंस्पेक्टर को पकड़कर दुकान के अंदर शटर बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर सोमवार को एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के पास वसूली के लिए पहुंचा था। इसी दौरान लोगों ने उसे रोक लिया और दुकान का शटर बंद कर करीब दो घंटे तक अंदर बंधक बनाए रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें इंस्पेक्टर दुकान के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित इंस्पेक्टर लंबे समय से क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से हर महीने अवैध वसूली कर रहा था।

बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने एक पोस्टर भी तैयार किया, जिसमें लिखा था— “मैं देहरादून आरटीओ हूं, बिना पैसे लिए गाड़ियां नहीं चलने दूंगा।”

करीब दो घंटे बाद इंस्पेक्टर को शटर से बाहर निकाला गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे मौके से जाने नहीं दिया।

मामले पर आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि परिवहन सचिव द्वारा इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं और मंगलवार को इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!