उत्तराखंडदेहरादून

चंद्रबनी चौक के पास सैलून में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

Listen to this article

देहरादून। देहरादून शहर के चंद्रबनी चौक के पास गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को चंद्रबनी चौक स्थित बिग मास्टर हेयर एंड ब्यूटी सैलून में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

तेजी से फैल रही थी आग

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आग सैलून के अंदर तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने एक होजरील और एक डिलीवरी होज पाइप की मदद से चारों ओर से आग को घेरते हुए बुझाने का अभियान शुरू किया।

काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सामान जलकर नष्ट

अग्निकांड में सैलून के भीतर रखा फर्नीचर, उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर गढ़वाल फायर सर्विस की टीम भी मौजूद रही और राहत कार्य में सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!