उत्तराखंड

भारी बारिश-बर्फबारी के बाद ट्रैक रूटों पर रोक, गौमुख-तपोवन और केदारताल समेत कई मार्ग बंद

Listen to this article

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद ट्रैकिंग मार्गों पर खतरा बढ़ गया है। पर्यटकों, ट्रेकरों और पर्वतारोहियों की सुरक्षा को देखते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने गौमुख-तपोवन, केदारताल और गरतांग गली समेत पार्क क्षेत्र के विभिन्न ट्रैक रूटों पर अग्रिम आदेश तक आवाजाही रोक दी है।

पार्क प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को उच्च हिमालयी क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के साथ भारी हिमपात हुआ। इसके चलते गंगोत्री-गौमुख-तपोवन, गरतांग गली, केदारताल सहित पार्क क्षेत्र के विभिन्न ट्रैक रूटों की स्थिति जोखिमपूर्ण हो गई है। कई पर्वत चोटियों पर भी भारी बर्फबारी हुई है।

भारी हिमपात के बाद कई स्थानों पर रास्तों पर बर्फ जमने, फिसलन बढ़ने और मार्ग बाधित होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए जाने वाले लोगों के लिए जोखिम बढ़ गया है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए पार्क प्रशासन ने पर्यटकों, ट्रेकरों और पर्वतारोहियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पार्क क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक सभी संबंधित ट्रैक रूटों पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!