Blog

पीएम के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, लक्की राणा समेत कई हिरासत में

Listen to this article

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्की राणा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। विशेष बात यह रही कि लक्की राणा हाथ में भारतीय संविधान लेकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने ओएनजीसी चौक से पहले ही उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। यह घटना अंबेडकर जयंती के दिन हुई, जब देशभर में भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया जा रहा था।

ज्ञापन में प्रदेश की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया था, जिनमें कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशे का बढ़ता जाल, पुलिस कर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दे शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और लक्की राणा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कैंट कोतवाली भेज दिया।

हिरासत के दौरान लक्की राणा ने आरोप लगाया कि कैंट कोतवाली में पानी मांगने पर एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा, “जिस संविधान को मैं हाथ में लेकर चल रहा था, वही हमें सम्मानपूर्वक जीवन जीने और गरिमा का अधिकार देता है। अगर एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल अधिकारों का उल्लंघन है। लक्की राणा ने कहा, “मैं संविधान लेकर निकला था ताकि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख सकूं, लेकिन मुझे रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।”

उनके साथ महानगर महामंत्री अरुण बलूनी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी कौलागढ़ देवकी बिष्ट, विजय प्रसाद भट्टाराई, पिया थापा, रौनक, चंद्रमोहन रावत, गौरव, सौरव और आदिल भी मौजूद थे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!