
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस आदेश में कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई है।




