Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

एसएसपी डोबाल का एक्शन मोड— दून में गूंजा ऑपरेशन प्रहार, बदमाशों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब!

Listen to this article

उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा, जिनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

थाना प्रभारी शैंकी कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई

थाना बसंत विहार क्षेत्र के हरबंशवाला बैरियर पर थाना प्रभारी शैंकी कुमार अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उस पर सवार दो युवक तेजी से फरार हो गए।

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में मुठभेड

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी में हथियार और कारतूस

मौके से पुलिस ने:

  • 02 अवैध देशी तमंचे (.315 बोर)
  • जिंदा और खोखा कारतूस
  • घटना में प्रयुक्त स्कूटी

बरामद की है।

आरोपी निकले शातिर अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • अब्दुल्ला (37 वर्ष) — सहारनपुर निवासी (घायल), पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज
  • शाहनवाज सलमानी — सहारनपुर निवासी, हाल निवासी सहसपुर

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

संदेश साफ — अपराधियों के लिए दून में कोई जगह नहीं

थाना प्रभारी शैंकी कुमार की नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि देहरादून पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!