
देहरादून
बुधवार को बालावाला स्थित सबर फ़ाउंडेशन रिहैबिलिटेशन (नशा मुक्ति) सेंटर में जिला अस्पताल कोरोनेशन के संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की ओर से एचआईवी/एड्स विषय पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में केंद्र में मौजूद सभी लाभार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

आईसीटीसी काउंसलर भारतीय उनियाल ने एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण, रोकथाम के तरीके व बचाव उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के संतोषजनक उत्तर भी दिए।
कार्यशाला के उपरांत सभी उपस्थित लोगों की एचआईवी जांच की गई। इसके साथ ही अपोलो टीम की ओर से बलगम की जांच तथा एक्स-रे परीक्षण भी किया गया।
इस दौरान आईसीटीसी काउंसलर भारतीय उनियाल, लैब टेक्नीशियन रणवीर सिंह बिष्ट, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के प्रोग्राम मैनेजर लक्ष्मण बालन, आउटरीच वर्कर नीतू गुरुंग और रेखा शर्मा मौजूद रहे। वहीं अपोलो टीम से शशांक, ममता और राजेश ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सबर फ़ाउंडेशन रिहैबिलिटेशन सेंटर के इंचार्ज आलोक जी एवं राहुल जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के माध्यम से रोगों की रोकथाम सुनिश्चित करना था।


