KuldeepYadavWedding : मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की हल्दी-मेहंदी की रस्में आज – भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में शुरू हो गई हैं। आज शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जिसके बाद शनिवार को वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की हल्दी, मेहंदी की रस्में आज शुक्रवार को होंगी। कुलदीप यादव शनिवार को मसूरी मेंअपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।
शादी में हिस्सा लेने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह मसूरी पहुंच चुके हैं। वैवाहिक कार्यक्रम लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवाय में है। मेहमानों के लिए जेडब्लू मैरियट में कमरे बुक किए गए हैं। शादी समारोह में सूर्य कुमार यादव, जय शाह सहित भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के आने की भी संभावना है।



