Blog

बिलासपुर के पास संपर्क क्रांति में लूटपाट, बदमाशों ने किए दो राउंड फायर, मचा हड़कंप

Listen to this article

बिलासपुर। रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन में लूटपाट की बड़ी वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दो लोगों से लाखों रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड फायर भी किए।

जानकारी के अनुसार, घटना यूपी के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन रुद्रपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। रुद्रपुर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की होलसेल दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारी ट्रेन में सवार थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनसे लूटपाट कर दी।

लूट से ट्रेन में मचा हड़कंप

बताया गया है कि बदमाशों ने दोनों कर्मियों से कुल सात लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है। बिलासपुर (यूपी) में पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर रही है।

पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह की ‘जपनीत ऑटो पार्ट्स’ नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में ऋतिक मंडल और साहिब सिंह कार्यरत हैं। दोनों बुधवार सुबह करीब 10 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार हुए थे। वे बी-1 कोच में सीट नंबर 37 और 38 पर बैठे थे। उन्हें दिल्ली से माल खरीदकर लाना था, जिसके लिए दोनों अपने पास साढ़े तीन-तीन लाख रुपये लेकर चले थे।

बिलासपुर के पास तीन नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और पिस्टल तानकर पैसे मांगने लगे। डराने के लिए बदमाशों ने ट्रेन से बाहर की ओर दो राउंड फायर किए। दहशत में आकर दोनों ने कुल सात लाख रुपये उन्हें सौंप दिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मंजीत सिंह और बिलासपुर जीआरपी को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!