सीएसके को एक और बड़ा झटका इन्फॉर्म बल्लेबाज पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर
Another Major Blow for CSK: In-Form Batsman Ruled Out for the Entire Season

Indian Premier League 2026 के बीच Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है। टीम के 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में बल्लेबाज़ी के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी।
सीएसके के अनुसार, यह चोट इतनी गंभीर है कि आयुष को 6 से 12 हफ्तों तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना होग, जिससे उनका IPL 2026 में वापसी करना संभव नहीं है। इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे और उन्होंने तेज शुरुआत करते हुए 17 गेंदों में 30 रन बनाए। हालांकि, एक रन लेते समय उन्हें अचानक दर्द महसूस हुआ। इसके बावजूद वे कुछ समय तक बल्लेबाज़ी करते रहे, जिस पर अब टीम मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।



