BharatNewsFirstBreakingNewsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादूननई दिल्लीपर्यटन
Trending

नही होना चाहते परेशान तो पढ़ ले कावड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्सन का प्लान

If you want to avoid inconvenience, read the route diversion plan for the Kanwar Yatra.

Listen to this article

हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेला-2026 के चलते प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का विस्तृत प्लान जारी कर दिया है। पुलिस और परिवहन विभाग ने कांवड़ वाहनों, रोडवेज व प्राइवेट बसों तथा भारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग निर्धारित किए हैं ताकि मेले के दौरान यातायात सुचारू और भीड़ नियंत्रण रहे।

कांवड़ वाहनों के मार्ग और पार्किंग

सहारनपुर की ओर से आने वाले कांवड़ वाहन अब मण्डावर से अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर और एस0एम0 तिराहा होते हुए बैरागी कैम्प पार्किंग में रोके जाएंगे।

यातायात के अत्यधिक दबाव पर दिल्ली, मेरठ और मुज़फ्फरनगर से आने वाले कांवड़ वाहन रामपुर तिराहा से कोलकी टोल प्लाज़ा, बड़कलां, मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर एवं एस0एम0 तिराहा होते हुए बैरागी कैम्प पार्किंग तक भेजे जा सकते हैं।

नोट: दिल्ली‑देहरादून एक्सप्रेसवे कांवड़ वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यमुनानगर‑सहारनपुर रूट के कांवड़ वाहन मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर व एस0एम0 तिराहा होते हुए बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।

बैरागी कैम्प पार्किंग में खड़े सभी कांवड़ वाहन शमशान घाट पुल, श्रीयंत्र पुल, बुढ़ी माता तिराहा, देशरक्षक व सिंहद्वार होते हुए NH‑334 की ओर निकाले जाएंगे।

मुरादाबाद, बिजनौर व नजीबाबाद की दिशा से आने वाले कांवड़ वाहन चिडियापुर‑गैन्डीखाता के 4.2 डायवर्जन से गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।

देहरादून व ऋषिकेश से आने वाले कांवड़ वाहन नेपाली तिराहा, सप्तऋषि तिराहा व दूधाधारी फ्लाईओवर होते हुए चमगादड़ टापू/लालजीवाला पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।

रोडवेज और प्राइवेट बसों की व्यवस्था

देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी रोडवेज और प्राइवेट बसें नेपाली तिराहा से रायावाला व दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग में रोकी जाएंगी।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा व मेरठ/मुज़फ्फरनगर से आने वाली बसें दिल्ली‑देहरादून एक्सप्रेसवे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक व नगला ईमरती, लक्सर होते हुए निर्धारित पार्किंग में जाएंगी; वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

नजीबाबाद रूट की बसें लाडपुर/लहाड़पुल व 4.2 तिरछा पुल से नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जाएंगी।

देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद व नैनीताल आने/जाने वाली रोडवेज बसें अपने निर्धारित रूट पर ही संचालित रहेंगी।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली‑देहरादून मार्ग पर आवागमन करने वाली सभी बसें एक्सप्रेसवे का ही प्रयोग करेंगी।

भारी वाहनों के लिये निर्देश

29/30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक मुरादाबाद, बिजनौर व नजीबाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन चिडियापुर/कांगड़ी पार्किंग में रोके जाएंगे।

दिल्ली‑मेरठ दिशा से आने वाले भारी वाहन मण्डावर में पार्क कराए जाएंगे।

29/30 जुलाई से 04 अगस्त 2026 तक भारी वाहनों का परिचालन रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक सीमित रहेगा।

05/06 अगस्त 2026 से 11/08/2026 तक भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

चारधाम यात्रा मार्ग संबंधी निर्देश

केदारनाथ/बदरीनाथ जाने वाले वाहन मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर, नजीबाबाद, कोटद्वार, पौड़ी व श्रीनगर होते हुए या दिल्ली एक्सप्रेसवे द्वारा अपने मार्ग पर जाएंगे।

गंगोत्री/यमनोत्री वाले वाहन भी दिल्ली‑मेरठ/मुज़फ्फरनगर रूट के हालत में दिल्ली एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।

हिल बाईपास का उपयोग

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हिल बाईपास केवल आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड इत्यादि), अत्यधिक यातायात दबाव के दौरान कांवड़ निकासी हेतु तथा स्थानीय निजी वाहनों के लिए ही उपयोग में लाया जाएगा।

पैदल कांवड़ यात्रा का मार्ग

दिल्ली‑मेरठ‑मुज़फ्फरनगर‑सहारनपुर और हरियाणा की ओर जाने वाले पैदल कांवड़िये हर की पैड़ी से रोडीबेलवाला रैम्प, केशव आश्रम तिराहा, ओमपुल रेगुलेटर पुल, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार चौक, आर्यनगर चौक, लालपुल व जटवाड़ा पुल होते हुए बहादराबाद नहर पटरी से आगे बढ़ेंगे।

मुरादाबाद/नजीबाबाद की ओर पैदल जाने वाले कांवड़िये हर की पैड़ी, सीसीआर चौक, दीनदयाल पार्किंग अंडरपास, आनंद वन समाधि पार्किंग, चंडी चौक व 4.2 तिरछा पुल नहर पटरी मार्ग से निकास करेंगे।

देहरादून/ऋषिकेश की ओर पैदल जाने वाले कांवड़िये हर की पैड़ी, भीमगौड़ा, खड़कड़ी, सूखीनदी बैरियर व दूधाधारी तिराहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से अपनी यात्रा करेंगे।

प्रशासनिक उद्देश्य और चेतावनी

प्रशासन ने बताया है कि यह योजना मेले के दौरान जन सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग व मार्गों में ही जाने का आग्रह किया है। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई व जुर्माने का प्रावधान है

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!