उत्तराखंड

34 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचे 3 शातिर चोर

Listen to this article

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के बाजपुर में हुई करीब 34 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, मैनुअल सर्विलांस और लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाजपुर निवासी ओमकार वर्मा ने 9 जुलाई को कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी ‘ओम ज्वैलर्स’ नाम से आभूषणों की दुकान में चोरी हुई है। 8 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर और ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का एनवीआर (NVR) और टीवी चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मैनुअल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। 19/20 जुलाई की रात किशनपुर-मौलागढ़ बॉर्डर से तीनों आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल ऑटो समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और फिर शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, एनवीआर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) एवं 3(5) की भी बढ़ोतरी की है।

 

बरामद सामान:

 

82.74 ग्राम सोने के आभूषण

 

10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण

 

39,500 रुपये नकद

 

वारदात में इस्तेमाल ऑटो

 

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर वार्ड-38, थाना काशीपुर, हाल निवासी नरपत नगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

 

इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

 

करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आजम पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 और 2017 में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

 

एसएसपी अजय गणपति ने कहा, “जिले में चोरी, लूट और संगठित अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण, सर्विलांस और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए हर घटना का खुलासा किया जाएगा। दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!