दयाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया
Dayal Singh Bisht formally assumed office as a member of the Uttarakhand Commission for Protection of Child Rights.

देहरादून — दिनांक 16 मई, 2026 को श्री दयाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में आयोग के कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। समारोह में उन्होंने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सर्वांगीण विकास तथा बाल हितों के संरक्षण के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
पदभार ग्रहण के पश्चात् श्री बिष्ट ने कहा कि वे राज्य के प्रत्येक बच्चे तक आयोग की योजनाओं और सेवाओं का पहुँचाने तथा बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बाल संरक्षण की प्रणाली को मजबूत करने, जागरूकता तथा सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और नीतियों के समन्वय पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गीता खन्ना, आयोग के सचिव श्री बरनवाल, अनुसचिव श्री एस. के. सिंह तथा आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री दयाल सिंह बिष्ट का स्वागत किया और उनके सफल तथा जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र बिष्ट, जीएमवीएन के निदेशक श्री पारस गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे, जिनके उपस्थित होने से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी।



