Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादून
Trending

कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: 11 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

Listen to this article

देहरादून

जनपद देहरादून के पुलिस विभाग में आज एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून, अजय सिंह द्वारा उप निरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों को अलंकरण बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसएसपी अजय सिंह ने समारोह के दौरान कहा कि यह पदोन्नति न केवल अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता और मेहनत का प्रमाण है, बल्कि आने वाले समय में उनसे और अधिक जिम्मेदारी और उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा भी रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी विभाग की प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जाने में अपना योगदान देंगे।

पदोन्नति पाने वाले निम्नलिखित उप निरीक्षकों को निरीक्षक, नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई:

  1. उप निरीक्षक केशवानंद पुरोहित
  2. उप निरीक्षक महादेव प्रसाद उनियाल
  3. उप निरीक्षक गुमान सिंह
  4. उप निरीक्षक भवानी शंकर पंत
  5. उप निरीक्षक संदीप रावत
  6. उप निरीक्षक प्रदीप नेगी
  7. उप निरीक्षक राकेश चंद्र शाह
  8. उप निरीक्षक अनिल कुमार
  9. उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह
  10. उप निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी
  11. उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल

समारोह का माहौल अत्यंत आत्मीय और प्रेरणादायक रहा, जिसमें विभागीय अधिकारियों सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। यह अवसर पुलिस विभाग के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना।

FAIZAN KHAN REPORTER

रिपोर्टर

FAIZAN KHAN REPORTER

रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!