देहरादूनमनोरंजनस्वास्थ्य
Trending

भोजपुरी गायिका ‘देवी’ बनीं बिन ब्याही मां, ऋषिकेश में स्पर्म बैंक से कराया गर्भधारण

Devi gave birth to a child through modern medical methods in AIIMS Rishikesh.

Listen to this article

भोजपुरी गायिका ‘देवी’ बनीं बिन ब्याही मां, ऋषिकेश में स्पर्म बैंक से कराया गर्भधारण :- भोजपुरी गायिका देवी एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी मधुर आवाज और सभ्य गीतों के लिए जानी जाने वाली देवी अब एक नए कारण से सुर्खियों में हैं। अविवाहित रहते हुए सिंगल मदर बनने का साहसिक फैसला लेकर उन्होंने समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी है।

बीते मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में देवी ने आधुनिक चिकित्सकीय पद्धति से बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, देवी ने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति के जरिए गर्भधारण किया था। सर्जरी के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद ही देवी ने अपने नन्हे मेहमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशंसकों के साथ इस खुशी का इज़हार किया।

देवी पहले भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। वर्ष 2024 में पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से “रघुपति राघव राजा राम, ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम” भजन गाया था। इस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और मंच पर हंगामा कर दिया था। देवी ने बाद में दावा किया था कि उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!