Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

सौरभ ममगाईं के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने किया आरएसएस कार्यालय का घेराव

Listen to this article

देहरादून

आज उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव सौरभ ममगाईं के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन उस दर्दनाक घटना के विरोध में किया गया जिसमें एक युवा ने RSS पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।
युवा कांग्रेस ने इस घटना को देश के युवाओं की अस्मिता पर गहरी चोट बताया और मांग की कि सरकार इस मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराए तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान सौरभ ममगाईं ने कहा कि —

“RSS जैसी संस्था जो खुद को राष्ट्रवाद का ठेकेदार बताती है, उसके भीतर यदि ऐसे घिनौने अपराध होते हैं तो यह पूरे समाज के लिए शर्म की बात है। अब समय आ गया है कि इन मुखौटों के पीछे छिपे अपराधियों को बेनकाब किया जाए।”

पूरा मामला
केरल के 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी नामक युवक के आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है लंबे समय तक हुई दरिंदगी एवं यौन शोषण से परेशान होकर आत्महत्या से पहले अनंदू ने इंस्टाग्राम पर आरएसएस के लोगों द्वारा बचपन से ही यौन शोषण का आरोप लगाया और बताया कि बचपन में उसके माता पिता ने उसे संघ की शाखा में डाला जहाँ तीन साल की उम्र में उसके साथ यौन शोषण हुआ। इसके अलावा आरएसएस के आईटीसी, ओटीसी कैम्पों में भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ। आनंदू ने लिखा कि यह सिर्फ उसके साथ नहीं बल्कि आरएसएस के कैंपों में अन्य लोगों के साथ भी इस तरह का दुष्कर्म हो रहा है कई बार डंडो से पीटा भी गया।आनंदू ने लिखा दुनिया का कोई बच्चा वैसा दर्द न सहे इस बात का सबूत केवल उसकी जिंदगी है।

सौरभ ने बताया कि लगातार दुष्कर्म की ऐसी घटनाओं में भाजपा एवं आरएसएस के लोगों के नाम सामने आ रहे है।कभी केरल के आनंदू के साथ तो कभी नैनीताल से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नाबालिक के साथ अपहरण एवं दुष्कर्म करता है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा और आरएसएस के लोग मौन रहकर इस प्रकार की घटनाओं को समर्थन करते है और उल्टा अपनी छवि धूमिल करने का आरोप विपक्ष पर लगाते हैं जबकि इस प्रकार की घटना माफी योग्य नहीं बल्कि समाज के लिए चिंताजनक है।इसलिए भी चिंताजनक है की किसी भी अन्य के साथ भी इस तरह की घटनाएं न हो और हम यह मांग करते है ऐसी शाखाओं पर प्रतिबंध लगे।जिन्होंने भी यह घिनोना काम किया उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और प्राथमिकी में आरएसएस का नाम दर्ज किया जाए और मौत की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच शुरू की जाए।युवा कांग्रेस का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने न्याय की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।पुलिस के द्वारा प्रदर्शन करने वाले 20 युवाओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया जहां कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज संग्राम सिंह पुंडीर,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौतम सोनकर,पूर्व राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस सोनू हसन,पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता,डीएवी पीजी कॉलेज छात्र नेता हरीश जोशी,राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एनएसयूआई अंकित बिष्ट,गौरव रावत,नितिन रावत,स्वर्णिम कंडारी,प्रियांशु गौर,परितोष,सचिन त्रिवेदी,साद सिद्दीकी,आदि थे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!