उत्तराखंड

प्रेम प्रसंग बना दो हत्याओं की वजह! भाई पर बहन और प्रेमी को गोली मारने का आरोप

Listen to this article

रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, झबरेड़ी कलां निवासी अमन पुत्र रामकुमार कश्यप पर आरोप है कि उसने अपनी 23 वर्षीय बहन और पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय सूरज को गोली मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। बताया जा रहा है कि पहले उसने पड़ोस में रहने वाले बहन के प्रेमी सूरज को गोली मारी और इसके बाद घर जाकर अपनी बहन को भी गोली मार दी।

एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर एसपी देहात अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से वारदात की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद माना जा रहा है। हालांकि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!