उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

दो वायरल वीडियो सामने आए; पीड़ित परिवार ने Nehru Colony Police Station में शिकायत दर्ज कराई।

Listen to this article

देहरादून:

राजधानी देहरादून में अराजक स्थिति दिनों-दिन बढ़ रही हैं। कहीं जनप्रतिनिधि खुलेआम हिस्ट्रीशीटर को लेकर निदेशक स्तर के अफसरों के साथ मारपीट कर रहे हैं तो अब होली में रंग लगाने के बहाने दिनदहाड़े युवती से छेड़खानी कर दी गई। युवती और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले दो युवक घर के भीतर तक घुस आए। विरोध करने पर मारपीट की गई और युवती पर भी हाथ उठाया गया। बाद में दोनों को अपने बचाव में युवती के परिवार वालों ने पीटकर बाहर खदेड़ा तो वही मनचले अपने मोहल्ले से भीड़ बुला लाए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई।

यह मामला थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत राजीव नगर का है। युवती अपने घर के बाहर होली खेलने के बाद स्कूटी पर बैठी थी। उसी दौरान दो व्यक्ति रंग लगाने की जिद करने लगे और मना करने पर छेड़खानी करने लगे। तभी युवती का दोस्त वहां आया और इसका विरोध करते हुए दोनों गेट के भीतर आ गए। लेकिन, मनचले व्यक्ति यहीं नहीं रुके और घर के भीतर घुस आए। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज के साथ रिकॉर्ड हो गया।

हद तो तब हो गई जब, छेड़खानी करने वाले दोनों व्यक्ति बड़ी संख्या में लोगों को लेकर युवती के घर में घुस आए और कानून को ताक पर रखकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। युवती और उनके परिवार के मित्र को जब इस बात का पता चला तो वह तुरंत वहां पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि उग्र भीड़ और छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों ने उनके साथ भी अभद्रता की।

इस मामले में पीड़ित परिवार और उनके परिचितों ने मेडिकल करवाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष संजीत कुमार को दिए हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!