BreakingUncategorizedदिल्लीदेश-विदेशबिहारराजस्थान
Trending

UPIwithoutinternet : अब बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट

Online payment is easy and secure.

Listen to this article

UPIwithoutinternet : अब बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट :-  बिना इंटरनेट भी UPI से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है. यह फीचर USSD कोड के जरिए काम करता है और कुछ ही स्टेप्स में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. देश में पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन पेमेंट तेजी से बढ़ी है. सब्जीवाले से लेकर महंगे से महंगे शोरूम में अब लोग कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट को प्रेफर कर रहे हैं।

ऑनलाइन पेमेंट आसान और सुरक्षित है. इसके लिए कैश साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होती. UPI के कारण यह और भी आसान हो गई है. आपके पास बस मोबाइल होना चाहिए और आप कहीं भी यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे।

कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट की जा सकती है. बड़े शहरों में इंटरनेट की दिक्कत नहीं होती, लेकिन सफर करते समय या रिमोट इलाको में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रॉब्लम आ सकती है. इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 2022 में बिना इंटरनेट UPI पेमेंट करने का तरीका लेकर आई थी. इसमें बिना इंटरनेट के चुटकियों में UPI पेमेंट की जा सकती है. यह फीचर मोबाइल डेटा और वाई-फाई की बजाय USSD कोड के जरिए काम करता है।

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने का तरीका एकदम आसान है. इसके लिए अपने फोन से *99# डायल करें. अब आपकी स्क्रीन पर एक मेनू ओपन होगा. इसमें पैसे भेजने का ऑप्शन सेलेक्ट करें और स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करते जाएं. इसमें आपको मोबाइल नंबर के जरिए पैसे भेजने का ऑप्शन दिखेगा।

सामने वाले के मोबाइल नंबर टाइप करते ही उसका नाम स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे क्रॉस-चेक करें और अमाउंट डालकर पैसे भेज दें. इस तरह बिना इंटरनेट के आसानी से पेमेंट हो जाएगी. यह ध्यान रखें कि इस फीचर को यूज करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है. ऐसा न होने पर पेमेंट नहीं हो पाएगी. कुछ मामलों में आधार कार्ड लिंकेज को भी जरूरी किया गया है. इसलिए इन दोनों बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!