RupeeCrash : Rupee का निकला दम!, 94 का छूआ आंकड़ा
The rupee opened at 93.94 per dollar in the interbank foreign exchange market.
RupeeCrash : Rupee का निकला दम!, 94 का छूआ आंकड़ा :- मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर हर चीज में देखने को मिल रहा है। गैस की किल्लत, स्पलाई चेन में दिक्कत और पेट्रोल-डिजल आदि के साथ ये असर भारतीय रुपये पर भी देखने को मिल रहा है। रुपया भारी दबाव में है। इतना की भारतीय करेंसी ने 94 का स्तर करीब-करीब छू ही लिया है।
आज तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को एक तरफ जहां शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिली। तो वहीं इसी बीच रुपये का दम निकल गया। रुपए में लगातार गिरावट जारी है। शुरुआत में रुपया 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 93.96 पर पहुंच गया है।
विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) की माने तो ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, हल्की सी डॉलर में कमजोरी और मजबूत घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरूआत ने रुपये में गिरावट को सीमित किया है। हालांकि पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी अनिश्चितताओं और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए पर दबाव बना रही है। यही वजह है कि रुपया 94 के करीब पहुंच गया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार यानी Interbank Forex Market में रुपया 93.94 प्रति डॉलर पर खुला। पिछले बंद भाव से इसमें 18 पैसे की गिरावट देखी गई है। मंगलवार को रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 93.76 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि रुपये में गिरावट का सीधा नकारात्मक असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। महंगाई बढ़ती है क्योंकि आयात किए जाने वाले समान महंगे हो जाते हैं। इसके साथ ही GDP Growth Rate भी प्रभावित होता है।



