
देहरादून
उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश (दिनांक 3 अप्रैल 2026) के तहत भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के स्थानांतरण व नई तैनाती की गई है। शासन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

ये हुए प्रमुख तबादले
• योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
• आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से स्थानांतरित कर कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से स्थानांतरित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी बनाया गया है।
• विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक (Crime Against Women/ट्रेनिंग) से हटाकर सेनानायक, आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है।
श्वेता चौबे को टिहरी जैसे महत्वपूर्ण जनपद की कमान सौंपना शासन के विश्वास को दर्शाता है। अपने अनुशासित कार्यशैली, सख्त प्रशासनिक पकड़ और जमीनी स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग के लिए जानी जाने वाली श्वेता चौबे से टिहरी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।
उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को नई दिशा दे सकती है। माना जा रहा है कि उनके कार्यकाल में टिहरी पुलिसिंग और अधिक सक्रिय व परिणामदायी नजर आएगी।



