Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

राव कुर्बान अली के आवास पर युवाओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

Listen to this article

“जिस ओर जवानी चलती है, उसे ओर जमाना चलता है” – इस उद्घोष के साथ राव कुर्बान अली के आवास पर युवाओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, मंगलोर विधानसभा अध्यक्ष गुलिस्तान तुर्क, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम मलिक, नगर उपाध्यक्ष आयान अख्तर और प्रदेश सचिव साहबाज मुजमिल का जोरदार स्वागत किया।

राव बिलावर एडवोकेट के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में राव कुर्बान अली ने कहा कि सचिन चौधरी और पूरे प्रदेश व जिले में उनके पैनल के युवा साथियों की जीत पर सभी बधाई के पात्र हैं। जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा, “जिस प्रकार सभी समाज के लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मुझे मिलता रहा है, इस बार फिर आपने सिद्ध कर दिया कि यह प्यार हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद बना रहेगा। मैं युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
इस अवसर पर मंगलोर विधानसभा अध्यक्ष गुलिस्तान, वरिष्ठ कार्यकर्ता नियामुल बिजनोरी, राशिद अली, डॉ. नसीम, सुधीर पंवार, ओमवीर चौधरी (ऊंचा गांव), हर्ष तोमर ने युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी सहित सभी साथियों की जीत आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!