उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

छात्र हत्याकांड में‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिली बड़ी सफलता, दो इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से हुए गिरफ्तार

Listen to this article

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक छात्र की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त समेत दो इनामी आरोपियों को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ला रही है।

क्या है मामला?

23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 55/26 के तहत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) बीएनएस में केस दर्ज किया गया।

पहले चार आरोपी जा चुके हैं जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही चार आरोपियों—युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा और अंकित भारद्वाज—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जो लगातार फरार चल रहे थे।

एसएसपी ने घोषित किया था इनाम

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमों को गैर-प्रांतों में दबिश देने के निर्देश दिए गए थे। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई

वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना प्रेमनगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के बांगमुण्डी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह, निवासी नवादा (बिहार), हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-2, प्रेमनगर, देहरादून — मुख्य अभियुक्त

अंकुर सिंह पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, निवासी गोपालपुर (बिहार), हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-2, प्रेमनगर, देहरादून

पुलिस टीम

कार्रवाई में व0उ0नि0 अनीत कुमार (थाना प्रेमनगर), उ0नि0 सैंकी चौधरी (एसओजी), उ0नि0 प्रवीण सैनी (चौकी प्रभारी कुठालगेट) समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!