उत्तराखंड

रानीबाग में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आई 5 साल की मासूम, मौके पर मौत

Listen to this article

हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र में भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम कनक की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने बस पर पथराव कर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो किसी तरह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।

हादसे के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!