उत्तराखंड

गुजरात से ₹1.55 करोड़ नकद लेकर देहरादून पहुंचे तीन लोग पकड़े, सीक्रेट केबिन से बरामदगी

Listen to this article

देहरादून: राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से नकद करोड़ों रुपये लेकर पहुंचे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। कैंट थाना पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले की अग्रिम जांच अब आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन

दिनांक 15 मई 2026 को कैंट पुलिस द्वारा राजेंद्र नगर, कौलागढ़ क्षेत्र के सिरमौर मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान MH12XT 3245 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई (51 वर्ष), निवासी मेहसाणा, गुजरात बताया। उसके साथ वाहन में जसवंत सिंह बनाजी (पाटन, गुजरात) और सचिन पटेल (विसनगर, गुजरात) सवार थे।

वाहन के दस्तावेज मांगने पर चालक संदिग्ध व्यवहार करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वाहन में बड़ी मात्रा में नगदी होने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि नगदी को गाड़ी की बीच और पिछली सीट के बीच बने सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखा गया था।

आयकर विभाग को दी गई सूचना

वाहन से भारी मात्रा में कैश मिलने की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और आयकर विभाग को सूचित किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर और आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर सीक्रेट केबिन से लगभग ₹1.55 करोड़ नकद बरामद हुआ।

नहीं दिखा पाए वैध दस्तावेज

पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। चालक ने बताया कि वह यह रकम बनारस से लेकर आया था और इसे वाहन में बैठे जसवंत को सौंपना था। फिलहाल आयकर विभाग तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रहा है और धनराशि का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस ने संबंधित वाहन को सीज कर दिया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।

बरामदगी

नकद राशि: लगभग ₹1,55,00,000

वाहन: महिंद्रा स्कॉर्पियो (MH12XT 3245)

संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण

सतीश भाई, निवासी मेहसाणा, गुजरात

जसवंत सिंह बनाजी, निवासी पाटन, गुजरात

सचिन पटेल, निवासी विसनगर, गुजरात

पुलिस टीम

स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर

निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी निरीक्षक कैंट)

उ0नि0 विनयता चौहान (चौकी प्रभारी बिंदाल)

अ0उ0नि0 वीरेंद्र राम

कांस्टेबल योगेश सैनी

आयकर विभाग टीम

पंकज खत्री, सहायक आयकर निदेशक

शशांक पाल, आयकर निरीक्षक

कमलेश पंत, आयकर निरीक्षक

मामले में आयकर विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!