उत्तराखंड

रामनगर में बेकाबू कार ने मचाया तांडव, बाइक सवार के बाद शोक में बैठे लोगों को रौंदा

Listen to this article

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पहले कार ने रामनगर-रानीखेत रोड पर बाइक सवार को टक्कर मारी और इसके बाद तेलीपुरा क्षेत्र में शोक में बैठे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत कई लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा पांच-छह अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने दोस्त की स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला था। रामनगर-रानीखेत रोड पर तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद कार चालक तेज रफ्तार में तेलीपुरा क्षेत्र पहुंचा। यहां एक परिवार में बुजुर्ग के निधन के बाद परिजन और अन्य लोग घर के बाहर शोक में बैठे हुए थे। इसी दौरान बेकाबू कार ने वहां बैठे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच भाई भी घायल हुए हैं। इनमें से तीन का उपचार स्थानीय स्तर पर, एक का काशीपुर के अस्पताल और एक का रामनगर सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

घायल के मुताबिक कार की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अचानक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद वहां बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में तीन बाइकें कार की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक अन्य कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चालक के नशे में होने की भी आशंका है। पुलिस हादसे के समय चालक के नशे में होने और कार की वास्तविक रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!