भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? सामने आ गई तारीख, जानिए क्या बोले दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम?
When will Bakrid be celebrated in India? The date has been revealed—find out what the Imam of Delhi's Jama Masjid had to say.

बकरीद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में अभी से खुशी का माहौल है। इस बीच, जानकारी सामने आ गई है कि ये त्योहार कब मनाया जाएगा।
भारत में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। आज चांद नजर नहीं आया है। कल चांद दिखेगा। चांद नजर आने के 10 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है। ये जानकारी दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद शाबान बुख़ारी ने दी है।
धुल हिज्जा के दसवें दिन मनाई जाती है बकरीद
ईद उल-अज़हा, जिसे भारत में बकरीद भी कहा जाता है। धुल हिज्जा (Dhul Hijjah) इस्लामी कैलेंडर का बारहवां और सबसे पवित्र महीना है। इस महीने के दसवें दिन बकरीद मनाई जाती है। भारत में आज चांद नहीं दिखाई दिया है तो सऊदी अरब में यह माह मंगलवार से शुरू होगा और ईद का त्योहार गुरुवार, 28 मई को मनाया जाएगा।
पूरे भारत में कहीं नहीं दिखा चांद
जामा मस्जिद के शाही इमाम के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों में रुएत-ए-हिलाल समितियों ने पुष्टि की है कि बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। रविवार को चांद दिखने की कोई खबर नहीं मिली है।
त्याग, कुर्बानी और इंसानियत की भावना का प्रतीक
बता दें कि बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार त्याग, कुर्बानी और इंसानियत की भावना का प्रतीक माना जाता है। मुस्लिम समुदाय इसे बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है।



