उत्तराखंड

शोक में डूबा नैनबाग, श्यामा देवी राणा का यमुना तट पर अंतिम संस्कार

Listen to this article

टिहरी: दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का सोमवार को टिहरी जिले के नैनबाग स्थित यमुना नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बीते दिन दिल्ली में उनका निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चिलामू, नैनबाग में किया गया।

 

अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक के चलते नैनबाग और सुमन क्यारी बाजार पूरी तरह बंद रहे।

 

प्रधान नैनबाग मनीष चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हुआ था और अब उनकी माता श्यामा देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!