Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

पीपलकोटी THDC टनल हादसा: आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप पहुंचे घटनास्थल, अंडरवाटर कैमरे और डॉग स्क्वाड के साथ युद्धस्तर पर तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Listen to this article

पीपलकोटी THDC टनल हादसे का IG गढ़वाल ने लिया जायजा, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली। पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा आने से हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज गति देने के लिए घटनास्थल पर अंडरवाटर कैमरे, डॉग स्क्वाड और भारी पंप मशीनें तैनात की गई हैं। राहत एवं बचाव दल सुरंग के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, SSP चमोली समेत पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर कैंप कर रही हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा बचाव कार्य में लगी टीमों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!