सेलाकुई में ग्राम प्रधानों, BDC सदस्यों व वार्ड सदस्यों से संवाद — आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर के विकास व भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई का लिया संकल्प
Interaction with Village Heads, BDC members, and ward members in Selakui — Aryendra Sharma pledges to work for the development of Sahaspur and fight against corruption.

सेलाकुई, सहसपुर — स्थानीय ग्राम प्रधानों, (BDC) सदस्यों एवं वार्ड सदस्यों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में आर्येंद्र शर्मा (सहसपुर विधानसभा) ने क्षेत्रीय विकास और आगामी राजनीतिक दिशा पर सार्थक चर्चा की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर विकासात्मक परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और लोकहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाला समय उत्तराखंड के भविष्य का है और वे अपनी देवभूमि के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित व सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता के हित, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए हो रही यह लड़ाई दृढ़ता से लड़ी जाएगी।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के अत्याचार और अन्याय से देवभूमि को बचाने के लिए वे संकल्पित हैं। साथ ही, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र को पिछले 15 वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार, लूट और अव्यवस्था के दलदल से बाहर निकालकर विकास और प्रगति की नई राह पर ले जाने का वचन दिया।
बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय समस्या—सीवरेज, पीने के पानी, सड़कें, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार की मांग की आर्येंद्र शर्मा ने इन मांगों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि जनता उन्हें मौका देती है है तो प्राथमिकता से संबंधित योजनाओं का प्रस्तावित क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा।

आर्येंद्र शर्मा ने स्थानीय नेताओं से जनता के बीच सक्रिय संपर्क बनाए रखने और विकास कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।
बैठक के समापन पर सभी ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लक्ष्य को समर्थन देने का संकल्प लिया और कहा की वे सभी आर्येंद्र शर्मा के साथ खडे है और 15 सालो से विधानसभा मे हो रहे जनविरोधी कार्यों को घर घर जाकर बताएंगे और 2027 मे सहसपुर की सीट कांग्रेस को जीताएंगे।



