उत्तराखंडक्राइम

भीमताल में कथित धर्मांतरण मामले में मो. यूनुस उर्फ ‘एमडी’ गिरफ्तार, भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Listen to this article

नैनीताल। उत्तराखंड के भीमताल में युवतियों को कथित रूप से अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी मो. यूनुस उर्फ ‘एमडी’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि भीमताल के कुवांताल निवासी मो. यूनुस अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक सेशन जैसे कार्यों के माध्यम से युवतियों को पहले विश्वास में लेता और फिर अपने प्रभाव में लाता था।

कुछ युवतियों की गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भीमताल भाजपा और व्यापार मंडल लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कई दिनों तक प्रदर्शन भी किए गए, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ा। इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जाल बिछाया गया।

पुलिस के अनुसार, इस बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 0017/2026 के तहत उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2020 की धारा 115, 319 और 69 के अंतर्गत 29 अप्रैल को मल्लीताल थाने में अभियोग दर्ज किया गया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित कर एक युवती से करीब 17 लाख रुपये खर्च कराए, जिसमें कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरण शामिल हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा दिया और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!