उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पीएम मोदी की जनसभा के दौरान देहरादून में कांग्रेस का हंगामा, नेता गिरफ्तार

Listen to this article

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां आज देहरादून में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, वहीं शहर के अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। प्रधानमंत्री से सवाल पूछने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई), मोहन काला और नितिन चंचल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन वर्तमान शासन में इस अधिकार पर कुठाराघात हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले पर मौन क्यों है? केदारनाथ मंदिर के 230 किलो सोने के मामले पर प्रधानमंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे? उनका आरोप है कि उत्तराखंड नौ हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, फिर भी प्रधानमंत्री मौन हैं।

उन्होंने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी सवाल उठाए और कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना अब गुनाह हो गया है?

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!