उत्तराखंड

देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थाना और चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Listen to this article

देहरादून: जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कुल 33 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं मुख्य उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ पुलिस कार्यप्रणाली में भी बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

 

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग की ओर से जारी इस तबादला सूची को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!