उत्तराखंड

दून अस्पताल के डेंगू वार्ड में लगी आग, सुरक्षाकर्मी ने तत्परता से पाया काबू; टला बड़ा हादसा

Listen to this article

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुष्मान परिसर स्थित डेंगू वार्ड में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मी आशीष ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि आग लगने के समय डेंगू वार्ड में कोई मरीज मौजूद नहीं था। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग को वार्ड और आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और विद्युत व्यवस्था की जांच कराई।

जांच के दौरान इलेक्ट्रिक उपकरणों में किसी तरह की खराबी नहीं मिली। स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद अस्पताल में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि अधिक पावर लोड के कारण स्पार्किंग हुई, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगी। उन्होंने बताया कि उपकरणों की जांच में कोई खराबी नहीं मिली और स्थिति सामान्य होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!