Breakingउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटन
Trending

RakeshDasArrest : शराब के नशे में BJP नेता के बेटे ने नेपाली युवक को रौंद डाला , युवक की मौत

While returning from the casino, their car struck a man named Bhimdatta with great force in the Kanchanpur area on the East-West Highway.

Listen to this article

RakeshDasArrest : शराब के नशे में BJP नेता के बेटे ने नेपाली युवक को रौंद डाला , युवक की मौत  :- उधम सिंह नगर के युवाओं में नेपाल के कैसिनो का बढ़ता क्रेज अब खतरनाक साबित हो रहा है। ताजा मामला रुद्रपुर से सामने आया है, जहां बीजेपी नेता के बेटे का कैसिनो और शराब का शौक एक बड़े हादसे की वजह बन गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी अब नेपाल पुलिस की गिरफ्त में है।

रुद्रपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता और दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके के.के. दास के बेटे राकेश दास अपने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले कार से नेपाल के महेंद्रनगर स्थित कैसिनो पहुंचे थे। नेपाली सोर्स के मुताबिक कैसिनो में जुआ खेलने के साथ-साथ राकेश दास ने जमकर शराब पी थी।

राह चलते शख्स को रौंदा

कैसिनो से लौटते वक्त पूर्व-पश्चिमी राजमार्ग पर कंचनपुर इलाके में उनकी कार ने भीमदत्त नाम के व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल भीमदत्त को महाकाली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंचनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश दास को गिरफ्तार कर लिया।

नेपाल पुलिस ने राकेश दास को किया अरेस्ट

राकेश फिलहाल नेपाल पुलिस की कानूनी प्रक्रिया में फंसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिवार और आरोपी पक्ष के बीच आर्थिक मुआवजे को लेकर समझौते की बात सामने आ रही है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले का निस्तारण अभी बाकी है। फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर युवाओं में बढ़ता कैसिनो और नशे का चलन कब थमेगा, और क्या ऐसे मामलों पर सख्ती से लगाम लग पाएगी?

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!