उत्तराखंड

निशानेबाज जसपाल राणा की मौत पर अस्पताल का बयान, डॉक्टर ने बताया पूरा घटनाक्रम

Listen to this article

देहरादून। भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार 12 जून की सुबह दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। तीन दिन पहले हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें साकेत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज इसी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

 

निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

 

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ग्रुप चेयरमैन डॉ. बलबीर सिंह ने इंटरनेशनल शूटर और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा को लेकर बयान जारी किया है।

 

बयान के अनुसार, जसपाल राणा को तीन दिन पहले एक्यूट हार्ट अटैक आया था। वह यात्रा कर रहे थे और अस्पताल पहुंचने से पहले उन्हें सीने में दर्द हो रहा था। उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी। हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी। जांच में पता चला कि उनके हृदय की पंपिंग क्षमता बहुत कमजोर हो गई थी और उन्हें हार्ट फेलियर हो गया था।

 

डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद देर से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में गंभीर जटिलताओं का खतरा रहता है, जिसमें कार्डियक रप्चर भी शामिल है, जिससे अचानक मौत हो सकती है।

 

बयान में कहा गया है कि जसपाल राणा की स्थिति में काफी सुधार हो गया था और वह शुक्रवार को डिस्चार्ज के लिए फिट थे। हालांकि, दुर्भाग्यवश सोते समय उनका अचानक कार्डियक रप्चर हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!