उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार: 12 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश देहरादून से गिरफ्तार, गार्ड बनकर छिपा था

Listen to this article

12 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश देहरादून से गिरफ्तार, STF ने राजस्थान पुलिस को सौंपा

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य के 20 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था और राजस्थान पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि देहरादून के न्यू वसंत विहार क्षेत्र में रहने वाला देवेश मोर्या नामक व्यक्ति एक सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी कर रहा है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में वर्ष 2014 में लूट और अपहरण का मुकदमा दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

एसटीएफ की विशेष टीम ने गोपनीय इनपुट विकसित कर कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम:

जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में आरोपी देवेश मोर्या ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट के नाम पर फोन कर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण किया और उसी की गाड़ी में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

 

गिरफ्तार आरोपी:

देवेश मोर्या पुत्र नन्द लाल मोर्या

निवासी – 16/18 न्यू वसंत विहार, देहरादून

दर्ज मुकदमा

मु0अ0सं0 88/14

धारा 392, 365 भादवि

थाना कोतवाली बांसवाड़ा, राजस्थान

 

कार्रवाई करने वाली एसटीएफ टीम:

निरीक्षक यादविन्दर सिंह बाजवा

उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल

हेड कांस्टेबल सन्देश यादव

कांस्टेबल रवि पंत

कांस्टेबल दीपक चन्दोला

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!