उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार: मसूरी में नशे में कार चला रहा युवक गिरफ्तार, डैशबोर्ड पर UP पुलिस की पी-कैप, सीट पर SI की वर्दी

Listen to this article

पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का रौब दिखाना युवक को पड़ा भारी, दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मसूरी। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मसूरी पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार सीज कर दी। युवक अपनी गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी और पी-कैप रखकर रौब झाड़ रहा था।

पुलिस के अनुसार, लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान वैगनआर कार संख्या UP 15 DZ 2906 को रोका गया। वाहन के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप तथा पीछे की सीट पर उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी मिली। शक होने पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो चालक ने अपना नाम विनय सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया। युवक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला, जबकि उसके साथ तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उसने टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क से बचने और पुलिस विभाग से जुड़ा होने का प्रभाव दिखाने के लिए अपने साथ वर्दी और पी-कैप रखी थी।

पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों के उल्लंघन में युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के चालान काटे। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!